सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- कुड़वार, सुलतानपुर। रवनियां पूरब अलीगंज स्थित प्रगल्भ पब्लिक स्कूल में जनपदीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा काशी प्रान्त बबिता तिवारी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। शनिवार को क्षेत्र के प्रगल्भ पब्लिक स्कूल में जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों जैसे खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, गोला फेंक और जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) के रोचक मुकाबले बच्चों के बीच हुए। प्रतियोगिता में कई स्कूलों सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, एडवांस एकेडमी अलीगंज, एसके प्रेसीडेंसी, ओदरा, एसएन पब्लिक स्कूल मोतिगरपुर, प्रगल्भ पब्लिक स्कूल रोशनियां पूरब के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण ...