पटना, अगस्त 13 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार खेल सेवा संवर्ग के विभिन्न पदों के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर प्रदान किया है। आयोग की ओर से जारी आवश्यक सूचना के अनुसार जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (खेल), सहायक निदेशक (युवा), व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के विभिन्न पदों के लिए पूर्व में 18 से 20 जून 2026 तक दस्तावेज सत्यापन कराया गया था। उस दौरान जो अभ्यर्थी अनुपस्थित थे उन्हें अब 20 अगस्त तक आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर अपना दस्तावेज सत्यापन कराने का मौका दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि यह अंतिम अवसर होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने ...