खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करे काम
हाथरस, अक्टूबर 1 -- हाथरस। जनपद में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं युवाओं को विभिन्न खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सुबह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम के विभिन्न खेल मैदानों, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, शूटिंग रेंज एवं निर्माणाधीन सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टेडियम के संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध खेल सुविधाओं की जानकारी ली। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में क्रीड़ा अधिकारी सहित तीन प्रशिक्षक तैनात हैं, जिनके द्वारा एथलेटिक्स, जूड़ो, वेटलिफ्टिंग एवं फुटबॉल में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्टेडियम में जिम संचालित है तथा तीन बैडमिंटन कोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.