मोतिहारी, मई 14 -- मोतिहारी, हिप्र.। डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में गुरुवार को जिले में चल रहे समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता डीएम सौरभ जोरवाल ने की। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर बताया गया कि जिला के 386 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाए जा रहे हैं। 218 विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना कराई गई है। विद्यालयों में कुल 3543 म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट वितरित किए गए हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन करें। साथ ही सभी स्पोर्ट्स व म्यूजिकल टीचर के साथ बैठक कर विद्यालय में उपलब्ध कराई गई खेल सुविधा व म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का बेहतर उपयोग किया जाए। विद्यालयों में बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाया गया है। जिसका नियमित उपयोग हो । सभी बीईओ को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों की नियमित जांच करें एवं बच्चों का खेलते हु...