लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन की देखेरख में 36वीं सीनियर लखनऊ जिला तैराकी चैंपियनशिप 24 मई केडी सिंह बाबू स्टेडियम के ओलंपिक साइज तरणताल में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में वर्ष 2013 या उससे पहले जन्मे पुरुष और महिला तैराक ही हिस्सा ले सकते हैं। 13 वर्ष से कम आयु के तैराकों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं है। इस प्रतियोगिता में शहर के सभी स्कूल, कॉलेज, क्लब और संस्थानों के तैराक भाग ले सकते हैं। प्रत्येक स्पर्धा में तीसरे स्थान तक के विजेताओं को पदक दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पुरुष और महिला दोनों वर्गों के तैराकों को भागीदारी और मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- तैराकी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन 22 मई को दोनों श्रेणियों (पुरुष एवं महिला) में 'बेस्ट स्विमर' को व्यक्तिगत चै...