खेल-सीएमएस की तेजस्वी ने लगाया सटीक निशाना, जीता स्वर्ण
लखनऊ, सितम्बर 14 -- लखनऊ, संवाददाता। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), महानगर कैंपस की कक्षा 11 की छात्रा तेजस्वी जायसवाल ने गोरखपुर में आयोजित रीजनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। प्रतियोगिता का आयोजन काउंसिल फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) के तत्वावधान में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तेजस्वी जायसवाल ने शूटिंग के तकनीकी ज्ञान के साथ सटीक निशाना साधने, ब्रेथ कंट्रोल, मूवमेंट कंट्रोल और ट्रिगर कंट्रोल में उत्कृष्ट दक्षता का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने तेजस्वी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीएमएस के छात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.