लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिये खेले जा रहे रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-13 के लीग मैच में मंगलवार को सीएएल ब्ल्यू और सीएएल टॉरनेडोस ने जीत दर्ज की। सीएएल ब्ल्यू ने सीएएल लायंस को 62 रन और सीएएल टॉरनेडोस ने सीएएल वॉरियर्स को तीन विकेट से हराया। यश साहनी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल ब्ल्यू ने 22.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाये। प्रथमेश पाण्डेय ने 28 और शेख अहमद ने 32 रन बनाये। सीएएल लायंस की ओर से नमन कश्यप और शशि प्रकाश ने तीन-तीन विकेट लिये। जवाब में सीएएल लायंस की टीम 14 ओवर में 89 रनों के योग पर सिमट गई। शिवांश प्रताप सिंह ने 29 और ध्रुव ने 19 रन बनाये। कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका। ब्ल्यू की ओर से शेख अहमद ने चार, करमजीत सिंह, शिवांश शर्मा और प्रणव ...