लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, संवाददाता। रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में बुधवार को सीएएल पायरेट्स ने सीएएल चैलेंजर्स को 51 रनों से पराजित किया और पूरे अंक प्राप्त किए। पायरेट्स के 143 रन के जवाब में सीएएल चैलेंजर्स की 17.3 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। ब्लेज विलो ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में सीएएल पायरेट्स ने 25 ओवर में सात विकेट खोकर 143 रन बनाए। दीर्धायु ने 23 और देविका ने 20 रन का योगदान दिया। जवाब में सीएएल चैलेंजर्स की टीम 17.3 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। विराज सिंह ने सबसे अधिक 18 रन बनाये। पायरेट्स की ओर से शक्ति सेन ने चार और अथर्व व पदमेश ने दो-दो विकेट चटकाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.