नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- सिंगापुर ओपन गोल्फ : भुल्लर शीर्ष पांच में कायम सिंगापु। भारत के गगनजीत भुल्लर ने तीसरे दौर में मुश्किल परिस्थितियों में एक ओवर 72 का स्कोर बनाया, इसके बावजूद वह शनिवार को सिंगापुर ओपन गोल्फ में शीर्ष पांच में बने रहे। इस 20 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया के जियोंगवू हाम शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने तीसरे दिन 68 का स्कोर बनाने के बाद तीनों दिन बढ़त बनाए रखी है। भुल्लर का कुल स्कोर अब दो अंडर 207 है और वह थाईलैंड के जैज जनेवट्टानानोंड और पाकिस्तान के अहमद बेग के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। यह भी पढ़ें- खेल : रोमांचक मुकाबले में गवाद से हारे अभय सिंह पुखराज सिंह गिल संयुक्त 45वें स्थान पर हैं। कट में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय करनदीप कोचर संयुक्त 67वें स्थान पर हैं। यह भी पढ़े...