मोतिहारी, अप्रैल 19 -- मोतिहारी। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ शारीरिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने की योजना है। इसके लिए खेल सामग्री खरीद की योजना बनायी गयी है। लेकिन, यह योजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी है। खेल सामग्री खरीदने के लिए हाई स्कूलों को 25 हजार, मिडिल स्कूलों को 10 हजार व प्राइमरी स्कूल को 5 हजार रुपये की राशि दी गयी है। कई स्कूलों ने तो राशि की निकासी कर ली, वहीं कई स्कूलों द्वारा तकनीकी गड़बड़ी की वजह से राशि निकासी नहीं हो सकी। इस कारण मार्च महीना बीत गया और राशि लैप्स हो गयी। इधर, विभाग द्वारा सामान खरीदगी से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है, जो स्कूलों के लिए अलग परेशानी का सबब बनी हुई है।मधुबन के स्कूलों को नहीं मिली राशि : मधुबन,निसं। मधुबन के कई स्कूलों में खेल सामग्री की खरीदारी के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.