मधुबनी, जनवरी 11 -- झंझारपुर। ललित नारायण जनता कॉलेज में खेल सामग्री के दुरुपयोग, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और धमकी दिए जाने का एक मामला सामने आ रहा है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव को लिखित शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि 8 जनवरी 2026 को कॉलेज की क्रिकेट किट को एक युवक द्वारा मोटरसाइकिल पर लादकर परिसर से बाहर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में खेल विभाग कर्मियों द्वारा धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि संबंधित शिक्षक द्वारा भी धमकी दी गई, जो अनुशासन और गरिमा के विपरीत है। छात्र संगठन ने निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई नहीं हुई तो 13 जनवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.