जौनपुर, मार्च 15 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम विकास इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाली 100 छात्राओं को खेल सामग्री किट दी गई। भारतीय रेल वित्त निगम के सहयोग से दी सामग्री में ट्रैक सूट, जूते, मोजे और अन्य खेल सामग्री शामिल रही। किट मिलने पर छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। मुख्य अतिथि भारतीय रेल भूमि विकास प्राधिकरण के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव आईआरएस ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी पहचान बना रही हैं। खेल गतिविधियों से शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमेश यादव ने तथा संचालन ईश्वरदेव यादव ने किया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.