वाराणसी, सितम्बर 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय में प्रशिक्षु और शौकिया खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण अब ऑफलाइन बंद कर दिया गया है। खिलाड़ी केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर पंजीकरण करा सकेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि निदेशालय की ओर से जारी https://khelsathi.in/ पर खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बताया कि खिलाड़ी इस वेबसाइट पर जाकर अपना ई-मेल आईडी देकर लॉग इन करेंगे। इसके बाद संबंधित नाम, मो. नंबर, पहचान पत्र, खेल विभाग के प्रमाण पत्र आदि को अपलोड करने के साथ ही शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। शुल्क दो तरह का जमा करना होगा। खेल विभाग का शुल्क ऑनलाइन आवेदन के समय ही यूपीआई से भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान की गई राशि निदेशालय के खाते में जाएगा। इसके अलावा जिले स्तर पर गठित प्रोत्साहन समिति के लिए अलग शुल्...