खेल-सहारनपुर और कानपुर में होगी खिताबी भिड़ंत
लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रथम राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला सहारनपुर और कानपुर के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।सेज ग्राउंड पर गुरुवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में कानपुर ने इलाहाबाद को चार विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद ने 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 138 रन बनाये। इसके जवाब में कानपुर ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की। विजयी टीम से अंजलि ने 65 रनों की आतिशी पारी खेली जबकि सिद्धी सिंह ने तीन और गरिमा यादव ने दो विकेट चटकाये।दूसरे सेमीफाइनल में सहारनपुर ने सीएएल ब्ल्यू को 14 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर ने पांच विकेट खोकर 125 रन बनाये। शिखा सहलोत ने 31 और भूमि सिंह ने 28 रनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.