खेल समारोह में दमखम दिखाएंगे बुजुर्ग
हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को समिति कार्यालय में अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि तीन अप्रैल को समिति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संस्थापक अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी जाएगी। समिति की कार्यकारिणी के दो वर्ष पूरे होने पर आगामी मई माह में नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा। अप्रैल में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाले खेल समारोह के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन की टीमें बनाई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.