खेल-सफायर और यलो की जीत
लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, संवाददाता। द्वितीय नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में मंगलवार को टीम यलो और टीम सफायर ने धमाकेदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम यलो ने टीम पिंक को नौ विकेट से पराजित कर दिया। टीम पिंक के 111 रनों के जवाब में यलो ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम से प्रफुल्ल तिवारी ने तीन विकेट चटकाये और शुभ ने 46 रन बनाये।ब्लेज विलो गोसाईगंज में खेले गए मुकाबले में टीम गोसाईगंज ने टीम रेड को 53 रनों से हराया। सफायर के 108 रनों के जवाब में रेड की टीम सभी विकेट खोकर 108 रन बना सकी। विजयी टीम से शिवांश चौधरी ने 79 रन बनाये जबकि समृद्ध यादव ने तीन विकेट चटकाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.