गुड़गांव, फरवरी 9 -- गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित मुख्यमंत्री कप 2026 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सोमवार को इस अवसर पर उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि हरियाणा की माटी केवल फसल ही नहीं उगाती, बल्कि चैंपियन भी पैदा करती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी खेल संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के 689 खिलाड़ियों ने 33 विभिन्न खेलों में भाग लेकर 153 पदक जीते हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों का पावर हाउस बताते हुए कहा कि इन प्रतिभाओं ने देशभर में हरियाणा की मजबूत पहचान बनाई है। इस मौके पर घोषणा की कि स्वर्ण पदक विजेताओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.