सहरसा, मार्च 13 -- सहरसा, नगर संवाददाता। पूर्व सासंद आनंद मोहन ने बीते चार मार्च होली के दिन पंचगछिया ड्योढी के वारिस सह खेल शिक्षक धर्मेंद्र नारायण सिंह नयन की कथित दुर्घटना में निधन को गहरी साजिश के तहत हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। है। पंचगछिया में दिवंगत के आवास पर मातमपुर्सी करने पहुंचे पुर्व सांसद ने संदेह व्यक्त करते कहा की प्रथम दृष्टया यह कहीं से भी दुर्घटना नहीं है। जिस बिजली के खम्भे से बाइक टकराने की बात कही जा रही है वहां दुर्घटना के कोई चिन्ह नहीं हैं । दुर्घटना के बाद घायल शरीर और बाइक को बिजली खम्भा के इर्दगिर्द होना चाहिए जो परिजनों को कई फीट की दुरी पर अलग अलग हासिल हुआ । खून के धब्बे शरीर से 500 मीटर की दुरी पर मिला है। बिहरा थानाध्यक्ष से बातचीत में उन्हें पता चला कि एक झगड़ा कि सुचना पर जब पुलिस सत्तर गोठ गांव पह...