प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। क्रिकेट मैच खेलते समय कोच ने छात्र की बैट से बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि छात्र के पिता ने पहुंचकर जब विरोध किया, तो खेल शिक्षक ने उल्टे धमकी देकर भाग दिया। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में खेल शिक्षक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।पीपल गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद तिवारी की तहरीर के मुताबिक, उनका बेटा क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ता है। वह स्कूल ग्राउंड में सुबह अन्य सहपाठियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। आरोप है कि कोच आकाश यादव ने छात्र की बैट से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर नागेंद्र प्रसाद स्कूल पहुंचे और कोच आकाश यादव से पिटाई करने का कारण पूछा। इस पर कोच आकाश यादव ने उल्टे नागेंद्र प्रसाद को ही धमकी देनी शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...