बदायूं, जुलाई 3 -- बदायूं, संवाददाता। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के तहत गुरुवार लिये क्रिकेट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णा सिंह निदेशक होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया।डॉ. कृष्णा ने शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग के ट्रस्टी राजन मेहंदीरत्ता के साथ सभी खिलाड़ियों एवं टीमों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले निर्धारित थे। पहला मुकाबला (बी.फार्म तृतीय वर्ष) बैचलर योद्धा एवं (बी.फार्म प्रथम वर्ष) बैचलर वॉरियर्स के मध्य खेला गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: युवा...