सासाराम, मार्च 8 -- युवा पेज सासाराम, नगर संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी व शिक्षा के प्रति समर्पित रहे सरयू मिश्रा की पुण्यतिथि पर रविवार को पतियां में आयोजित समारोह में जीयर स्वामी जी महाराज का आगमन हुआ। इस मौके पर इंटर हायर सेकेंड्री स्कूल के जूनियर से लेकर इंटर तक के 700 विद्यार्थियों के बीच ट्रैक शूट का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर पहुंचे जीयर स्वामी जी महाराज ने सबसे पहले श्रीहनुमान मंदिर में आरती की। भक्तजनों व स्नेही लोगों को आशीर्वाद देते हुए कीर्तन किया। इस दौरान बच्चों को ज्ञानवान व संस्कारी बनने का कामना की। कविता मिश्रा, मंजू मिश्रा, डॉ. मधु उपाध्याय आदि ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य व खेलकूद को बढ़ावा देना जरूरी है। ई. संजय मिश्र, पूर्व विधायक मुक्तेश्वर ओझा, धीरज कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.