बरेली, अप्रैल 25 -- जमुना प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज में शुक्रवार को खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संस्थान निदेशक डॉ. मनोज कांडपाल ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल संयोजक डॉ मोहम्मद नईम के अनुसार वॉलीबाल में बीएससी बायो की टीम को बीकॉम ने 2-0 से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। महिला वर्ग खो खो में बीएससी बायो ने बीएलएड को 6-4 से शिकस्त दी। 100 मीटर पुरुष वर्ग में बीकॉम के निजामुद्दीन ने प्रथम, बीएलएड के ऋषभ ने द्वितीय और बीएससी बायो के पप्पू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके परसंस्थान एमडी वैभव पटेल, डॉ. मो. नईम, विपिन सिंह, अमरीश गंगवार, अंकुर टंड मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.