खेल व रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को दिया नैतिक मूल्यों का संदेश
लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। वृंदावन योजना के सेक्टर छह-बी में रविवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सत्य संस्कारशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेल व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सत्य के महत्व, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। संस्थान की साध्वी शालिनी भारती ने बच्चों को समझाया कि जीवन में हर परिस्थिति में विवेकपूर्ण निर्णय लेकर सत्य का साथ देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को निर्भय होकर सच के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। संस्थान की संयोजिका साध्वी ऋतु भारती ने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान समाज में आध्यात्मिक व सामाजिक जागरूकता के लिए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.