मेरठ, अगस्त 13 -- मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में खेल, शारीरिक शिक्षा और योग से जुड़े पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की ओर से बीपीईएस, बीएससी (योग) और एमएससी (योग) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किए जाएंगे। छह दिन तक चलने वाली यह शारीरिक परीक्षा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में होगी। खेल विश्वविद्यालय का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया में कुल 421 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया था। सबसे ज्यादा 300 अभ्यर्थी बीपीईएस में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होंगे। यह शारीरिक परीक्षण 13 से 18 अगस्त तक छह दिनों की अवधि में सीसीएस यूनिवर्सिटी के निर्धारित स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। बीपीईएस, बीएससी (योग) और एमएससी (योग) जैसे पाठ्यक्रमों के म...