हल्द्वानी, मई 18 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने रविवार को विवि के आगामी शैक्षणिक सत्र को प्रारंभ किए जाने को लेकर बैठक ली। निर्माण कार्यों, पाठ्यक्रम संरचना, प्रचार-प्रसार एवं ब्रांडिंग, खेल विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरणों, वन भूमि पर चल रहे कार्यों और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।कुलपति ने सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद कुलपति ने शिक्षण कक्ष निर्माण कार्य, खेल विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, जिम्नेजियम व वन भूमि में चल रहे समतलीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित खेल मैदान, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, ओपन एम्फीथिएटर और आवासीय परिसर के लिए चयनित स्थलों का भी जायजा लिया। गौला नदी की ओर बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल की प्रगति की समीक्ष...