खेल विवि मेरठ में प्रवेश प्रक्रिया हो गई शुरू
आगरा, जून 18 -- मेजर ध्यानचंद खेल विवि मेरठ द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्रोस्पेक्टस विवि की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि विवि में तीन वर्षीय बीपीईएस कोर्स में 50 सीट, तीन वर्षीय बीएससी योग कोर्स में 40 सीट, दो वर्षीय एमएससी योग कोर्स में 20 सीट मौजूद हैं। इसके साथ ही एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन में 15 सीट और एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, घुड़सवारी, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती व योग) कोर्स में प्रत्येक में 15-15 सीट उपलब्ध हैं। प्रवेश के इच्छुक लोग वेबसाइट से प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.