हल्द्वानी, मई 20 -- हल्द्वानी। प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय (स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) को आगामी जुलाई सत्र से शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। खेल विभाग ने विश्वविद्यालय के संचालन के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने और स्टाफ की तैनाती को लेकर शासन को पत्र भेज दिया है। विवि में प्रोफेसर, कोच और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों समेत 161 पदों पर भर्ती की तैयारी है। जिसका प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेज दिया गया है। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में बने खेल विश्वविद्यालय में जुलाई माह से पहला सत्र शुरू करने की तैयारी है। कक्षाओं के संचालन के लिए स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट के पीछे अस्थाई कक्षाओं का निर्माण भी शुरू हो गया है। यहां 40-40 छात्रों की क्षमता वाले आठ क्लासरूम बनाए जा रहे हैं। वहीं खेल विश्वविद्यालय के मुख्य नए भवन के निर्माण के लिए स्ट...