हल्द्वानी, अगस्त 13 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 19 अगस्त कर दिया है। इससे पूर्व आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त तय थी। उप कुलसचिव रशिका सिद्धीकी ने बताया कि बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस, बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एवं डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग पाठ्यक्रमों में अब तक 160 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं, जिनमें 50 छात्राएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों की फीस 28,700 रुपये प्रति सेमेस्टर है, जबकि एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की फीस 45,100 रुपये प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।ये यह भी पढ़ें- खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आज से फिजिकल टेस्ट है शेड्यूल:आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्तलिखित परीक्षा: 23 अगस्तफ...