खेल विवि: 100 छात्राओं को मिलेगी छात्रावास की सुविधा
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड के पहले राज्य खेल विश्वविद्यालय 'मानसखंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स' गौलापार में प्रवेश लेने वाली 100 महिला खिलाड़ियों को इस सत्र से छात्रावास की सुविधा मिलेगी। विवि प्रशासन ने परिसर के पिछले हिस्से में छात्रावास का निर्माण शुरू करवा दिया है। जिसका 50 फीसदी काम पूरा भी कर लिया गया है। खेल विश्वविद्यालय में एक सितंबर से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए 23 अगस्त को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस सत्र में यूजी की 120 सीटों और 9 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की 180 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उप कुलसचिव राशिका सिद्धकी के अनुसार, बीते गुरुवार शाम तक 300 से अधिक छात्र-छात्राएं दाखिला ले चुके हैं। दाखिले में बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस, बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ स्पोर्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.