बागपत, मार्च 7 -- बागपत। जिला खेल विभाग की ओर से शनिवार को फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026 के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि निवाड़ा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिकाओं ने योग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं खेकड़ा में होली चाइल्ड एकेडमी में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कबड्डी कोच आलोक मानव, मोहित शर्मा, सचिन दांगी, विकास फौजी, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मनोज धनकड़ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...