खेल विभाग के अस्थायी कोच को स्थाई करने की कवायद
हल्द्वानी, अगस्त 19 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक ने प्रदेश में तैनात खेल विभाग के अस्थायी प्रशिक्षकों (कोचों) को स्थायी करने की दिशा में पहल की है। उन्होंने विभाग में कार्यरत सभी अस्थायी कोचों की जानकारी मांगी है। हल्द्वानी स्टेडियम में मीडिया से बात करते हुए पाठक ने कहा कि वे इस विषय को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अस्थायी कोचों को स्थायी कराने की मांग रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के खेल विभाग में जो भी कमियां या संसाधन संबंधी व्यवस्थाएं अधूरी हैं, उन्हें दूर करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- एलटी कैडर के शिक्षकों पर टीईटी थोपने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.