खेल विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी
जहानाबाद, अगस्त 29 -- घोसी, निज संवाददाता राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को घोसी प्रखंड के प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विशेष खेल एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. अफाक अंसारी के निर्देश पर सभी स्कूलों में खेल गतिविधियां हुईं। आदर्श मध्य विद्यालय घोसी में कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता बच्चों को प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेन्द्र शर्मा ने पुरस्कृत किया। वहीं, लखावर उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपस्थित बीईओ मो. अफाक अंसारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी है। इससे बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया गया राष्ट्रीय खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.