खेल-वाराणसी और आजमगढ़ मंडल का दबदबा
लखनऊ, अप्रैल 8 -- प्रदेश स्तरीय हॉकी चयन प्रतियोगिता लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर विजयंत खंड मिनी स्टेडियम स्थित पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी टर्फ स्टेडियम में बुधवार को केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश स्तरीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ी छाये रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन सैय्यद अली और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह वोरा ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।आज खेले गए पहले मैच में आजमगढ़ मंडल ने लखनऊ मंडल को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराया। दूसरे मैच में वाराणसी मंडल ने संयुक्त मंडलों (बरेली, मुरादाबाद, कानपुर के खिलाड़ी) की टीम को 8-1 के भारी अंतर से शिकस्त दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.