लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। अमेठी में आयोजित राज्य सीनियर पुरुष आमंत्रण हैंडबॉल चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गत 17 से 19 मार्च तक आयोजित इस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने मेरठ को 43-36 के अंतर से हराकर लगातार दूसरे साल खिताब पर कब्जा जमाया और अपना दबदबा कायम रखा। इस मुकाबले में लखनऊ की जीत में गोलकीपर शशिशंकर पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में लखनऊ ने वाराणसी को 40-32 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। लीग चरण में लखनऊ को पूल ए में गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती और अयोध्या के साथ रखा गया था, जहां लखनऊ ने सभी टीमों को लगभग 10 गोल के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। लखनऊ टीम के कोच मोहम्मद तौहीद ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.