लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ एथलेटिक्स टीम का गठन किया जाना है। टीम के गठन को चयन ट्रायल दो अप्रैल को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर आयोजित किये जायेंगे। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण के अनुसार ट्रायल अंडर-20 पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में वहीं खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म 26 अप्रैल 2006 से 27 अप्रैल 2008 के मध्य हुआ है। बीआर वरुण ने बताया कि 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन प्रयागराज में आठ और नौ अप्रैल को किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...