खेल-लखनऊ के मो. तौहीद भारतीय हैडंबाल टीम के प्रशिक्षक
लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद अम्मान (जॉर्डन) में 20 से 31 अगस्त तक होने वाली 11वीं एशियन यूथ पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय यूथ पुरुष टीम को कोचिंग देंगे। उन्हें प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 जुलाई से 18 अगस्त तक पावना फाउंडेशन, अलीगढ़ में आयोजित हुआ। शिविर में खिलाड़ियों ने तकनीक, फिटनेस, रणनीति और टीम तालमेल पर विशेष अभ्यास किया तथा चैंपियनशिप की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मो. तौहीद वर्तमान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में अंशकालिक हैंडबॉल प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश से भारतीय यूथ टीम के कोच की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी उपलब्धि पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.