लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में प्रयागराज में खेली जा रही अंडर-19 जूनियर बालक स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। चैंपियनशिप में जीत दर्ज करने वाली लखनऊ मंडल का मुकाबला दूसरे मैच में लखनऊ मंडल का सामना कानपुर मंडल से हुआ। मैदान पर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। रक्षात्मक खेल और शानदार गोलकीपिंग के चलते यह रोमांचक मुकाबला 0-0 के स्कोर के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लखनऊ और कानपुर दोनों मंडलों को अंक तालिका में एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.