लखनऊ, अगस्त 29 -- लखनऊ, संवाददताा। तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज ने शानदार प्रदर्शन करते हए आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट का बालक एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए बालक एकल फाइनल में रोहिन राज ने उत्तर प्रदेश के ही हारिस खान को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रोहिन ने फाइनल में शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण मौकों पर अंक जुटाते हुए हारिस पर दबाव बनाए रखा। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन रोहिन ने 6-4 से सेट अपने नाम कर बढ़त बना ली। दूसरे सेट में रोहिन ने अपने खेल की लय बरकरार रखी और 6-3 से जीत दर्ज क...