खेल राज्यमंत्री ने पहलवान सौरभ को किया सम्मानित
जौनपुर, जुलाई 19 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव निवासी पहलवान सौरभ यादव को प्रदेश के खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को अपने लखनऊ स्थित आवास पर सम्मानित किया। सौरभ का चयन 79 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल अंडर 20 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उक्त वर्ल्ड कुश्ती अगस्त माह में स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित होगी। सौरभ ने अभी इसी महीने जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और बीते अप्रैल माह में जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जनपद के साथ ही प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान, कोच अशोक, जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सोनकर अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सौरभ का अंडर 20 वर्ल्ड कुश्ती चैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.