गोरखपुर, फरवरी 6 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मझौना गांव में क्रिकेट खेल रहे एक मासूम को मनबढ़ों ने 'बाप' कहकर चिढ़ाया। आरोप है कि विरोध पर दबंग बच्चे को दौड़ाते हुए घर में घुस गए पीटा और मारपीट की। जिससे उसका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मझौना गांव निवासी मनोज कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र नमन मिश्रा शाम करीब पांच बजे घर के सामने क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही सत्यम मिश्र और आशीष मिश्रा वहां पहुंचे और खुद को उसका पिता बताकर चिढ़ाने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट शुरू कर दी। डरकर नमन घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.