मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। शर्फुद्दीनपुर-पिलखी मार्ग पर सलहा मिर्जापुर के समीप सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दरवाजे के सामने खेल रहे तीन साल के पोता को बचाने में बेकाबू पिकअप ने दादा को रौंद दिया। हादसे में मिर्जापुर निवासी 65 वर्षीय महेंद्र भगत चौरसिया की मौत हो गई, जबकि रुद्रांश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप लेकर भाग रहे चालक ने दो साइकिल सवारों को कुचलने का प्रयास किया। घटना की खबर सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खदेड़कर पिकअप सहित चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची बोचहां पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी निवासी चालक बिप...