खेल रही मासूम पे गिरा भारी भरकम गेट, मौत
लखनऊ, जून 19 -- रायबरेली रोड ओर पीजीआई के मोहिद्दीनपुर में शुक्रवार सुबह हुई ह्दयविदारक घटना में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय साल अन्वी पर लोहे का गेट गिर गया। भारी भरकम गेट के नीचे दबने से अन्वी की मौत हो गई। अन्वी के पिता सूरज प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे अन्वी घर के मुख्य गेट के पास खेल रही थी। इस बीच एकाएक गेट उसके ऊपर गिर गया। अन्वी गेट के नीचे दब गई। चीखपुकार सुनकर दौड़े सूरज और परिवारीजनों ने मोहल्ले वालों की मदद से आनन फानन गेट के नीचे दबी अन्वी को निकाला। उसे गंभीर हालत में एपेक्स ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने अन्वी को मृत घोषित कर दिया। अन्वी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया。 यह भी पढ़ें- खेलते-खेलते छिन गई मासूम की मुस्कान, गेट के नीचे दबकर तीन साल की अन्वी की मौत, परिवार में कोहरामछोटी बहन को खो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.