खेल रही मासूम को बंदरों ने काट कर किया घायल
संतकबीरनगर, मई 8 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। सांथा क्षेत्र में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बंदर राहगीरों और बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। सांथा कस्बे में घर के पीछे खेल रही एक मासूम बच्ची पर बंदरों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।सांथा निवासी कुमारी प्राचीन मद्धेशिया अपने घर के पीछे खेल रही थी। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। जब तक बच्ची कुछ समझ पाती, एक बंदर ने उसके पैर में काट लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर दौड़े। उन्हें देखकर बंदर भाग निकले। यह भी पढ़ें- बंदर के धक्के से निर्माणाधीन दीवार गिरी, एक घायल आनन-फानन में घायल बच्ची को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहाँ उसका उपचार किया गया। बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार से केवल सांथा ही नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.