खेल-रहमान एकादश के सामने मोहम्मद शाहिद एकादश की चुनौती
लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, संवाददाता। द्वितीय फजलुर रहमान मेमोरियल सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों की तस्वीर बुधवार को साफ हो गई। गुरुवार को पहला सेमीफाइनल में रहमान एकादश के सामने मोहम्मद शाहिद एकादश की चुनौती होगी। दूसरे सेमीफाइनल में जमन लाल शर्मा एकादश और केडी सिंह बाबू एकादश में भिड़ंत होगी। हॉकी प्रेमियों की नजरें अब इन बड़े मुकाबलों पर टिकी हैं। चंद्रभान गुप्त खेल मैदान (नेशनल कॉलेज ग्राउंड) पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में आज केडी सिंह बाबू एकादश और गांधी क्लब, बाराबंकी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में केडी सिंह बाबू एकादश ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में मोहम्मद शाहिद एकादश ने बुला गांगुली एकादश को 4-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.