लखनऊ, अप्रैल 19 -- आशियाना स्थित उन्नाद टेनिस एकेडमी के कोर्ट्स पर खेली जा रही एक लाख रुपये की इनामी राशि वाली आइटा पुरुष टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग दौर में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। रविवार को यूपी के एकलव्य सिंह, अनुज कुमार, ओम यादव और उदय कौल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य ड्रा में जगह पक्की की। मुख्य ड्रा के मुकाबले सोमवार से खेले जायेंगे। पुरुष एकल के क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह ने बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए अपने ही राज्य के अभिषेक यादव को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से शिकस्त दी। अनुज कुमार ने दिल्ली के वंश को 6-2, 6-2 से हराकर मुख्य ड्रा का टिकट कटाया। यूपी के ओम यादव और गुजरात के देवराज गोहिल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ओम ने धैर्य और तकनीक का परिचय देते हुए संघर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.