खेल युवाओं के मानसिक विकास का सशक्त माध्यम : मेयर
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। विश्व ओलंपिक दिवस पर मंगलवार को जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिगरा में रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि आरएसओ नवीन कुमार सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ खिलाड़ियों एवं खेल पदाधिकारियों के स्वागत के साथ हुआ। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मानद महासचिव डॉ. शम्स तबरेज शम्पू ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा ओलंपिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.