लखनऊ, अगस्त 29 -- - राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया खो-खो मैच लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नवयुग कन्या महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। इस अवसर पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शांभवी गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों और खेल के प्रति उनके समर्पण पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- खो-खो में टीम अभिमन्यु ने मारी बाजी का आयोजन खेलकूद समिति की संयोजिका प्रो. सीमा पांडेय के निर्...