खेल मैदान से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, खिलाड़ियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
लातेहार, जून 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में 16 से 19 जून तक जिलेभर में मादक पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न आवासीय एवं डे-बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला खेल स्टेडियम में वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए रस्साकशी, वॉलीबॉल मैच और योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि आवासीय बालक एथलेटिक्स केंद्र के खिलाड़ियों ने क्रॉस कंट्री दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महुआडांड़ स्थित हॉकी एवं बालिका प्रशिक्षण केंद्रों में भी क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी और योगाभ्यास का आयोजन किया गया। सभी खिलाड़ियों ने नशामुक्त रहने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कुमैठा स्टेडियम में नशामुक्ति जागरूकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.