खेल मैदान व्यावसायिक उपयोग की अनुमति नहीं: एसडीएम
गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार ने मंगलवार को गोविंद विद्यालय मैदान (नगर भवन मैदान) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में अवैध रूप से खड़े व्यावसायिक वाहनों की पार्किंग पाई गई। मौके पर पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि कुछ टेम्पो, टैक्सी और बस संचालक नगर परिषद को शुल्क देते हैं, जबकि अन्य चारपहिया वाहन बिना किसी अनुमति के खड़े किए जाते हैं। उसपर एसडीएम ने मौके पर मौजूद नगर परिषद के सैरात एजेंट को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि जब इस स्थल की विधिवत बंदोबस्ती नहीं है तो अवैध वसूली किसी भी स्थिति में कानूनन अपराध है। एसडीएम ने दो टूक कहा कि यह गोविंद विद्यालय के खेल का मैदान है इसलिए इसका उपयोग केवल खेल गतिविधियों के लिए ही किया जाएगा, अब से किसी भी प्रकार के व्यावसायिक उपयोग की अनुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.