खेल मैदान में मेला आयोजन का विरोध, कार्रवाई का निर्देश
गढ़वा, जून 9 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा दो उच्च विद्यालय का खेल मैदान इन दिनों झूलन मेला और मीना बाजार को लेकर चर्चा के केंद्र में है। मैदान में मेले के आयोजन से छात्रों के खेलकूद और अभ्यास प्रभावित होने व कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप रात में आयोजन करने की शिकायत सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। छात्र-छात्राओं ने खेल गतिविधियों के लिए मैदान उपलब्ध कराने की मांग उठाई, जिसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने मामले पर संज्ञान लिया। अध्यक्ष ने विद्यालय के खेल मैदान पहुंचकर छात्रों, मेला आयोजक और विद्यालय प्रबंधन से जानकारी ली। प्राचार्य को पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दूसरी ओर कई लोगों ने विद्यालय के खेल मैदान के व्यावसायिक उपयोग तथा परिसर के आसपास पाई जा रही आपत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.